📅 Sunday, 04 October 2026 | 07:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

BJP ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

📅 05 June 2022, 09:05 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BJP ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
BJP ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

नई दिल्ली : बीजेपी (BJP) ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल (Nupur Sharma and Naveen Jindal) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से (From Primary Membership of the Party) निलंबित किया है. भाजपा ने अपने बयान में कहा भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है. भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है.

भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने टीवी बहस के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी. भाजपा ने इस मुद्दे पर रविवार को कहा कि वह किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है. भाजपा ने यह भी कहा कि वह ऐसे लोगों या विचार को बढ़ावा नहीं देती है.

एक प्रेस बयान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा भारत के इतिहास के हजारों वर्षों के दौरान हर धर्म फला-फूला है. भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है. भाजपा किसी भी धर्म के धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है. भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है. भाजपा ऐसे लोगों या विचार को बढ़ावा नहीं देती है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें