लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी-कांग्रेस : अब हारे बूथों का एनालिसिस
📅 04 December 2023, 11:16 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
भोपाल :
अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी-कांग्रेस. भाजपा ने शुरू किया हारे बूथों का एनालिसिस. कांग्रेस ने 6 दिसंबर 2023 को बुलाई INDIA गठबंधन की बैठक. मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणामों के तुरंत बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है.
बीजेपी ने ऐसे बूथों के वोट शेयर का एनालिसिस शुरू कराया है, जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. बूथों के डेटा का आकलन पूरा होने के बाद बीजेपी इन बूथों पर फोकस करेगी.
कांग्रेस में अब हार पर मंथन भी शुरू हो गया है. मंगलवार को कमलनाथ ने भोपाल में सभी विधानसभा चुनाव लड़े उम्मीदवारों को समीक्षा के लिए बुलाया है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्रिपुरा सरकार के मिड-डे मील और बिजली क्षेत्र से जुड़े टेंडरों के नाम पर फर्जी टेंडर घोटाले में ED की रेड : 13 ठिकानों पर छापे