दिल्ली
100 दिन पूरे कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में आई बड़ी खबर : नौ दिनों का ब्रेक होगा
Paliwalwani
नई दिल्ली : 16 दिसंबर 2022 को अपने 100 दिन पूरे कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसम्बर 2022 शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचेगी. वहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद यात्रा को 9 दिन का ब्रेक दे दिया जाएगा. इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी.
ट्विटर पर यह जानकारी दी...यह बताया कारण
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर 2022 की शाम को दिल्ली पहुंचेगी. उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके. साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे. यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी.
#BharatJodoYatra 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी. उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके. साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें. 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी.
Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 19, 2022
सोशल मीडिया पर यह किया जा रहा तंज
जयराम रमेश के इस ट्वीट पर लोग दिलचस्प प्रतिक्रिया देने लगे हैं. इसमें कहा जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा दरअसल क्रिसमस व अंग्रेजी नववर्ष के कारण रोकी जा रही है. जयराम रमेश ने जो कारण बताए हैं वह बहाना हैं. इस दौरान राहुल गांधी इन अवसरों को सेलिब्रेट करने के लिए इटली जाएंगे.