📅 Monday, 05 October 2026 | 07:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,300 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

BIG BREAKING: नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में सभी 14 लोगो का निधन

📅 08 December 2021, 07:15 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BIG BREAKING: नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में सभी 14 लोगो का निधन
BIG BREAKING: नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में सभी 14 लोगो का निधन

नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित सभी 14 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक भी होगी. 

लेक्चर देने जा रहे थे CDS

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत वायुसेना के एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे निर्धारित लेक्चर देने के लिए कुन्नूर जिले के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी और वेलिंग्टन जा रहा था. इस दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें