📅 Sunday, 13 September 2026 | 03:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर : बेरोजगारों को मोदी सरकार का तोहफा

📅 20 August 2020, 12:10 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर : बेरोजगारों को मोदी सरकार का तोहफा
नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर : बेरोजगारों को मोदी सरकार का तोहफा

नई दिल्ली । नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा तोहफा दिया। सरकारी नौकरी के लिए विभिन्न परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यार्थियों को अब एक ही परीक्षा में बैठना होगा। इस संबंध में केंद्रीय केबिनेट ने आज राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी केंद्र कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ((CET)) का आयोजन करेगी। सरकार के सचिव सी चंद्रमौली ने कहा कि केंद्र सरकार में लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां ​​हैं। इस एजेंसी का उद्देश्य उम्मीदवारों को अलग-अलग परीक्षाओं के जाल से छुटकारा दिलाना और भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है। सीईटी मेरिट लिस्ट 3 साल के लिए मान्य रहेगी। इस बीच उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार के लिए आगामी परीक्षा में भी बैठ सकेगा। केन्द्रीय कार्मिक और पेंशन मामलों के मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए क्रांतिकारी और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किया है। इससे भर्ती, चयन प्रक्रिया और प्लेसमेंट की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे निम्न वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष रूप से फायदा होगा। कार्मिक सचिव सी चन्द्रमौली ने बताया कि इस भर्ती एजेन्सी का गठन सोसायटी अधिनियम के तहत किया गया है और यह एक स्वायत्त संस्थान होगा। यह एजेन्सी 12 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन करेगी। यह कंप्टूयर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी। हर जिले में इसके लिए एक सेंटर बनेगा।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें