📅 Sunday, 13 September 2026 | 12:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 दलों को किया आमंत्रित : मल्लिकार्जुन खड़गे

📅 11 January 2023, 09:10 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 दलों को किया आमंत्रित : मल्लिकार्जुन खड़गे
भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 दलों को किया आमंत्रित : मल्लिकार्जुन खड़गे

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ हुई

श्रीनगर में 30 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा

नई दिल्ली :

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा के उनकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी। उन्होंने 21 दलों के प्रमुखों को अपने पत्र के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहा हूं कि आप भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हो।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस महीने 30 जनवरी को समाप्त होगी। समापन समारोह को कांग्रेस की ओर से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ही समान विचारधारा वाले 21 राजनीतिक दलों को पत्र लिखा है। इस पत्र में श्रीनगर में 30 जनवरी को होने वाले भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अपने पत्र में खड़गे ने लिखा के उनकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी। उन्होंने 21 दलों के प्रमुखों को अपने पत्र के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहा हूं कि आप भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हो। 

खड़गे ने कहा कि यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने घृणा और हिंसा के विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष किया और इसी दिन अपना जीवन भी खोया है। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत में जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरू हुई थी। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के रास्ते यह 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में खत्म होगी। इस यात्रा का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारा देश संकट का सामना कर रहा है, लोगों के मुद्दों से व्यवस्थित ढंग से ध्यान भटकाया जा रहा है तो यह यात्रा एक ताकतवर आवाज के रूप में सामने आई है। मैं आशा करता हूं कि आप लोग उपस्थित होंगे और इस संदेश को मजबूती देंगे।

खड़गे ने दावा किया कि जब देश आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है तथा विपक्ष की आवाज को संसद और मीडिया में दबाया जा रहा है तो उस समय यात्रा लोगों को जोड़ रही है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में 30 जनवरी 2023 को इस यात्रा का समापन होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें