📅 Monday, 28 September 2026 | 07:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अपराध

युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या

📅 30 May 2022, 02:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या
युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या

अंबिकापुर : अंबिकापुर के मुक्तिपारा मोहल्ले में बाल काटने के शौक की वजह से दीपक टोप्पो(23) को अपनी जान देनी पड़ी।बाल काटने को लेकर उपजे विवाद में मोहल्ले के ही इमलियानुस मिंज उर्फ बुतरू (27) ने चाकू से घोंप-घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

इधर आरोपित ने खुद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।आरोपित को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। अंबिकापुर के मुक्तिपारा मोहल्ले में मृतक दीपक टोप्पो, मां और दो भाइयों के साथ रहता था।उसे बाल काटने का शौक था। वह मोहल्ले में ही दोस्तों और बच्चों का बाल काटने का काम करता था। उससे लोग शौक से बाल कटवाया भी करते थे।

शनिवार की सुबह भी वह मोहल्ले में बाल काट रहा था उसी दौरान आरोपित इमलियानुस मिंज भी वहां पहुंचा।किसी ने आरोपित को भी बाल कटवा लेने की सलाह दी इसपर उसने कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं। इस बात को लेकर दीपक टोप्पो का आरोपित से विवाद हो गया था।आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत था।सब अपने-अपने घर चले गए थे। किसी को पता नहीं था कि सुबह की घटना को लेकर आरोपित इमलियानुस मिंज ने उससे रंजिश रखना शुरू कर दिया है। शाम को दीपक टोप्पो ,मोहल्ले में ही खड़ा होकर लोगों से बातचीत कर रहा था। उसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें