📅 Monday, 28 September 2026 | 11:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अपराध

पत्नी कोर्ट की शरण में कहा पति मुझे बेच रहा है...

📅 20 August 2023, 12:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी कोर्ट की शरण में कहा पति मुझे बेच रहा है...
पत्नी कोर्ट की शरण में कहा पति मुझे बेच रहा है...

दुर्ग :

काफी लंबे समय बाद जिले में मानव तस्करी की एक रिपोर्ट दर्ज हुई है. जिसमें एक महिला ने अपने ही पति पर दुष्कर्म करने और उसका सौदा करने का आरोप लगाया है. महिला ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

जहां से कोर्ट ने आरोपी पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है. महिला भिलाई के नेवई क्षेत्र की रहने वाली है. चार साल पहले उसकी शादी राजस्थान में हुई थी. शादी के बाद ससुराल गई. महिला ने आरोप लगाया कि वहां पति और ससुराल वाले उसे परेशान करते थे. साल भर पहले महिला वहां से भाग कर भिलाई आ गई और महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई.

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति और ससुराल वाले उस पर अनैतिक काम करने का दबाव बना रहे थे. जिसके चलते किसी तरह वो वहां से वापस भिलाई आ गई. महिला ने कोर्ट में भी पति और सुसराल वालों के खिलाफ याचिका दायर की. जिस पर सुनवाई करते हुए दुर्ग जिला कोर्ट ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया. नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें