📅 Tuesday, 17 November 2026 | 11:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,700 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

दिन दहाड़े गोलीकांड को दिया अंजाम : युवक ने प्रापर्टी ब्रोकर को मारी गोली

📅 17 July 2022, 02:37 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिन दहाड़े गोलीकांड को दिया अंजाम : युवक ने प्रापर्टी ब्रोकर को मारी गोली
दिन दहाड़े गोलीकांड को दिया अंजाम : युवक ने प्रापर्टी ब्रोकर को मारी गोली

नर्मदापुरम : शहर के आनंद नगर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रापर्टी ब्रोकर अजय शर्मा को शनिवार शाम 6 : 30 बजे गोली मार दी। गोली प्रापर्टी ब्रोकर की कमर के नीचे लगी है। हमलावर युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ आया था। अचानक हुए घटनाक्रम से लोग सकते में आ गए। गंभीर रूप से घायल हुए प्रापर्टी ब्रोकर शर्मा को तुरंत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अधिक खून बह जाने के कारण घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद एसडीओपी पराग सैनी, सिटी कोतवाली टीआइ संतोष सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। एसपी डा गुरकरन सिंह ने आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। आरोपितों की पहचान हो गई है। एसपी के मुताबिक गोली चलाने वाले युवक का नाम शिवम तिवारी है उसकी तलाश की जा रही है। संभलने का नहीं दिया मौकाः प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रापर्टी ब्रोकर अजय शर्मा आनंद स्थित होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर आए और गोली चला दी। गोली मारने के बाद आरोपित भोपाल तिराहे की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गोली का खोल मिला है। बताया जा रहा है कि गोली देसी कट्टे से चलाई गई है। 

दिन दहाड़े गोलीकांड को दिया अंजाम : आखिर कहां से आया हथियार

आरोपितों ने दिन दहाड़े गोलीकांड को अंजाम दिया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपितों के पास से हथियार कहां से आया। जिस हथियार का उपयोग किया गया है उसके बारे में अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। 15 लाख का है लेनदेन पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय शर्मा और शिवम के बीच में बाबई रोड के पास एक जमीन को लेकर सौदा हुआ था। 15 लाख रुपयों को लेकर विवाद चल रह था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी। जिसके बाद शिवम ने वारदात को अंजाम दिया। फेफरताल में तीन दिन पहले में भी गोलीकांड हो चुका है। देहात पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल