📅 Tuesday, 24 November 2026 | 01:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹156,300 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
अपराध

नाबालिग से कई बार दरिंदगी को अंजाम दिया फिर थाने में ही गर्भपात की दवा खिलाने का सनसनीखेज मामला उजागार

📅 20 August 2021, 02:46 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबालिग से कई बार दरिंदगी को अंजाम दिया फिर थाने में ही गर्भपात की दवा खिलाने का सनसनीखेज मामला उजागार
नाबालिग से कई बार दरिंदगी को अंजाम दिया फिर थाने में ही गर्भपात की दवा खिलाने का सनसनीखेज मामला उजागार

उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नाबालिग से रेप और उसके बाद उसे थाने में ही गर्भपात की दवा खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना गौरा क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम और उसके परिजनों ने गौरा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि 10 वर्षीय मासूम के साथ उसके पड़ोसी 50 वर्षीय चन्दर यादव ने कई बार दरिंदगी को अंजाम दिया. इस बात की भनक उसके मां-बाप को तब लगी जब बेटी का पेट निकलने लगा. जिसके बाद माता-पिता ने पूछताछ की तो पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय शख्स चन्दर यादव का नाम बताया. केस दर्ज होने के बाद गौरा थाना की पुलिस ने आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

● अदालत से की अर्ज : सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों ने थाना गौरा में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की लेकिन थाना गौरा प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और 156 (3) के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराया. 

● पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज : पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने लापरवाही बरतने वाले गौरा थाना प्रभारी चंद्रेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही थाने में दवा खिलाने के दौरान मौजूद रहने वाले आरोपी सिपाही और एक कॉन्स्टेबल को भी निलंबित कर दिया है. 

● सख्त कार्रवाई की जाएगी : पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि थाने में पीड़िता को गर्भपात की दवा खिलाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. न्यायालय के आदेश पर सुसंगत धाराओं में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. केस दर्ज होने के बाद गौरा थाना की पुलिस ने आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

ये खबर भी पढ़े : नौकरी का झांसा देकर चलती कार में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया

ये खबर भी पढ़े : स्कूली छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया : बाद में जान से मारने की धमकी दी

नाबालिग से कई बार दरिंदगी

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क....✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल