📅 Tuesday, 17 November 2026 | 11:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,700 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

स्कूली छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया : बाद में जान से मारने की धमकी दी

📅 20 August 2021, 02:02 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्कूली छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया : बाद में जान से मारने की धमकी दी
स्कूली छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया : बाद में जान से मारने की धमकी दी

पलवल. सदर थाना क्षेत्र में 12 वीं कक्षा की छात्रा को रास्ते से अगवा कर दुष्कर्म किया गया. छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अमलेश ने गुरूवार को बताया कि 18 वर्षीय लडक़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 12 वीं कक्षा में गांव के ही स्कूल में पढ़ती है. जब घर से स्कूल आती-जाती है तो रास्ते में रहने वाला गांव निवासी नवीन छेडछाड़ करता है. गत 18 अगस्त 2021 की सुबह पीड़िता घर से स्कूल आ रही थी तो नवीन बाइक लेकर आया और उसे अपने साथ मितरोल गांव स्थित खंडर नुमा कमरे में ले गया. जहां पर नवीन ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वापस गांव के बहार छोडक़र फरार हो गया. जाते आरोपी युवक धमकी देकर गया कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल