📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

ससुरालवालों ने बहू के प्रेमी को धोखे से बुलाया और पेट्रोल डालकर कर दिया आग के हवाले

📅 22 September 2021, 01:02 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ससुरालवालों ने बहू के प्रेमी को धोखे से बुलाया और पेट्रोल डालकर कर दिया आग के हवाले
ससुरालवालों ने बहू के प्रेमी को धोखे से बुलाया और पेट्रोल डालकर कर दिया आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में एक शख्स को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, अरविंद नाम के शख्स का ललितपुर की अर्चना अहिरवार से सात साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अरविंद की बुआ ललितपुर में रहती है उनके सामने अर्चना का घर है, यहां से उनकी दोस्ती हुई, बाद में दोनों में प्रेम हो गया। कुछ वर्ष पहले अर्चना की शादी उसके परिजनों ने झांसी के लक्ष्मी गेट के पास एक अहिरवार परिवार में कर दी। 

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

शादी के बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। अरविंद भोपाल से झांसी आकर अर्चना से मिलता जुलता रहा। बाद में अर्चना के परिजनों को दोनों के संबंध के बारे जानकारी हो गई। इस पर दोनों को संबंध खत्म करने के लिए अर्चना के ससुरालवालों ने दबाव डाला, लेकिन दोनों ने बात नहीं मानी। सोमवार को अर्चना के ससुरालवालों ने अरविंद को भोपाल से यह कहकर झांसी बुलाया कि अर्चना जान देने पर उतारू है अपना सिर फोड़ रही है, तुम अपने साथ ले जाओ। इसपर अरविद बस द्वारा झांसी आ गया। अर्चना के ससुरालवाले अरविंद को बातचीत करने के बहाने आज सुबह पांच बजे लक्ष्मी गेट ले गए और वहां अरविंद के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें