अपराध

पति ने सुहागरात पर दिखाई ऐसी चीज, देखते ही चीखने-चिल्लाने लगी दुल्हन, फिर कमरे में आया देवर और..

Pushplata
पति ने सुहागरात पर दिखाई ऐसी चीज, देखते ही चीखने-चिल्लाने लगी दुल्हन, फिर कमरे में आया देवर और..
पति ने सुहागरात पर दिखाई ऐसी चीज, देखते ही चीखने-चिल्लाने लगी दुल्हन, फिर कमरे में आया देवर और..

सुहागरात हर लड़की के लिए एक खास रात होती है। जब उसकी शादी तय होती है तो वह इस रात के सपने सँजोने लगती है। उसे लगता है ये उसकी लाइफ की सबसे रोमांटिक और सुहानी रात होगी। लेकिन क्या होगा जब सुहागरात के दिन आपका पति एक ऐसी हरकत कर दे जिससे आपकी रातों की नींद उड़ जाए। दिन का चेन छिन जाए। यहां तक की आपकी लाइफ भी बर्बाद हो जाए। यकीनन ये किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए बुरे सपने से कम नहीं होगा।

सुहागरात पर महिला के साथ हो गई बड़ी चोट

दरअसल सोशल मीडिया पर एक महिला की स्टोरी बड़ी वायरल हो रही है। सरिता (बदला हुआ नाम) ने अपनी सुहागरात का एक अजीब किस्सा लोगों के साथ साझा किया। 26 साल की इस महिला ने बताया कि उसकी शादी को 3 साल हो चुके हैं। ये शादी उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती रही। इस शादी में समस्या हमारी पहली सुहागरात से ही आने लगी।

महिला के अनुसार शादी की पहली रात ही उसके पति ने उसे एक ऐसी चीज दिखाई जिसे देख उसके होश उड़ गए। पति ने उसे एक लड़की की तस्वीर दिखाई। और कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है। इसे ही मैं अपनी पत्नी मानता हूं। यह बात सुन महिला को गुस्सा आया। वह पति से लड़ाई करने लगी। इस पर पति ने उसे खूब मारा। उसकी चीख सुन देवर कमरे में आया। फिर उसने उसे बचाया।

पति प्रेमिका को लेकर करता था लड़ाई

महिला ने आगे कहा कि अपनी गर्लफ्रेंड के चलते पति मेरे साथ बुरा व्यवहार करने लगा। हमारे आए दिन उसकी प्रेमिका को लेकर झगड़े होने लगे। फिर एक दिन मैं अपने मायके चली गई। लेकिन ससुरालवालों ने वापस आने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद पति के भाई की अचानक मौत हो गई। ऐसे में मैं ससुराल गई। लेकिन यहां पति ने फिर गर्लफ्रेंड को लेकर लड़ाई की। मैं फिर मायके आ गई।

महिला आगे कहती है फिर कुछ दिनों बाद पति शराब पीकर मेरे घर आ गया। उसने बहुत हंगामा किया। हमे पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने हम दोनों के बीच सेटलमेंट करवाया। हम फिर साथ रहने लगे। लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। वह फिर झगड़ा करने लगा। अंत में मैं फिर मायके आई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

अरेंज मैरिज के पहले ध्यान रखें ये बातें

महिला की यह स्टोरी हमे बहुत सी चीजों को लेकर अलर्ट होना सिखाती है। पहली बात तो ये कि शादी के पहले लड़का और लड़की को कुछ बातें करने देना चाहिए। एक दूसरे को जानने देना चाहिए। इससे उन्हें समझ आ जाता है कि सामने वाला उनके लिए सही जीवनसाथी है या नहीं। अरेंज मैरिज में ऐसा अक्सर नहीं हो पाता है।

दूसरी बात ये ध्यान रखें कि शादी के पहले सामने वाले से कुछ भी न छिपाए। यदि आप किसी और से प्रेम करते हैं तो शादी से इनकार कर दें। सामने वाले की जिंदगी बर्बाद न करें। जहां भी रिश्ता तय कर रहे हैं वहां लड़के या लड़की का बैकग्राउन्ड भी अच्छे से चेक कर लेन।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News