📅 Monday, 14 September 2026 | 10:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान

📅 20 July 2022, 09:52 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान
कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान

महासमुंद : जिले के सरायपाली के पैकिन गांव में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई 22 वर्षीय प्रेमसागर भोई की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के आरोपी दयाशंकर भोई को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, दोनों भाई मजदूरी का कार्य करते थे।

पुलिस के अनुसार नशे के हालत में घटना को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। देर शाम 5 बजे तकरीबन दोनों के बीच घरेलू विवाद हो गया। विवाद के बाद जब मृतक अपने घर पर सोया था, उस वक्त बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जहां घटना स्थल पर ही प्रेमसागर भोई की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी सिंघोड़ा पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी बड़े भाई दयाशंकर भोई को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हत्या के संबंध में पूछताछ कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें