छात्रा की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत
📅 15 May 2022, 02:42 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
छात्रा की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार दीना मल्ली, पहाड़पानी निवासी सरिता (18) मंगलवार को स्कूल गई थी। स्कूल से घर आने के बाद उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटक लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को एसटीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कर शव का परिजनों को सौंप दिया है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय: