📅 Monday, 05 October 2026 | 10:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अपराध

नाबलिग 6 साल की बच्ची से रेप : आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज

📅 24 July 2021, 07:42 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबलिग 6 साल की बच्ची से रेप : आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज
नाबलिग 6 साल की बच्ची से रेप : आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज

दिल्ली. ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में नाबालिग बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छह साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. घटना उस वक्त हुई जब गुरुवार को बच्ची अपनी गली में घर के बाहर खेल रही थी. बच्ची के गायब होने के बाद उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने पीड़िता की मां को जानकारी दी. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि छोटी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इस दौरान पड़ोस के रहने वाले मोइनुद्दीन नाम के एक शख्स ने उसे पकड़कर कमरे में खींच किया, जिसके बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू किया. आरोपी ने मासूम बच्ची के दोनों हाथ एक कपड़े से बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसकी मां को जानकारी दी. मां के शोर मचाने पर आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोग जमा हो गए हैं और आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी मोइनुद्दीन फर्रुखाबाद के नवाबगंज का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मां-बाप के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें