📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अपराध

एक तरफा प्रेम : पागल प्रेमी ने घर में घुसकर युवती के भाई और मां को गोली मारी : आरोपी गिरफ्तार

📅 04 November 2021, 09:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक तरफा प्रेम : पागल प्रेमी ने घर में घुसकर युवती के भाई और मां को गोली मारी : आरोपी गिरफ्तार
एक तरफा प्रेम : पागल प्रेमी ने घर में घुसकर युवती के भाई और मां को गोली मारी : आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : आज़ाद नगर इंदौर, मध्यप्रदेश में  एक युवती से एक तरफा प्रेम के चलते नाराज प्रेमी ने युवती के भाई ओर मां पर गोली चला दी. इस हादसे में दोनों घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी. बुधवार को पुलिस को उसकी इंदौर आने की जानकारी लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने सोशल मीडिया पर भी अपने एक तरफा प्रेम को लेकर बयान का वीडियो जारी किया था. टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक 28 वर्षीय संतोष पुत्र रतनलाल अवास्या को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इदौंर मेरी पहचान को बताया कि आरोपी श्रीकृष्ण नगर इंदौर में ही रहता है तथा पास में ही रहने वाली युवती से वह एक तरफा प्रेम करता था. कुछ दिन पहले पड़ोसी युवती को देखने लड़के वाले आए थे. जब संतोष अवास्या को यह बात पता चली तो वह बौखला उठा और घर में घुसकर युवती के भाई और मां को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. बुधवार को पुलिस को जानकारी लगी कि संतोष देवगुराडिया बाईपास पर है. इस दौरान उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. संतोष अवास्या ने राजगृही कालोनी में एक चेंबर में देशी पिस्टल छिपाने की बात कही है. जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर जब्त कर लिया है.

  • एक नजर इस खबर पर भी : 
  • 24 लाख के नकली नोट इंदौर के व्यापारी को पहुंचाने निकले उसके पहले पुलिस के हत्थे चढ़े

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें