📅 Saturday, 10 October 2026 | 09:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अपराध

हत्या और आत्महत्या, पूरा का पूरा पर‍िवार तबाह

📅 21 November 2023, 12:25 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हत्या और आत्महत्या, पूरा का पूरा पर‍िवार तबाह
हत्या और आत्महत्या, पूरा का पूरा पर‍िवार तबाह

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक परिवार के चार सदस्यों के क्षत-विक्षत शव उनके फ्लैट में पाए गए. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी 52 वर्षीय बृंदाबन कर्माकर, उनकी पत्नी देबाश्री कर्माकर, जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है, उनकी 17 वर्षीय बेटी देबलीना और 8 वर्षीय बेटा उत्साह के रूप में हुई है.

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह इलाके में एमएस मुखर्जी रोड पर बंद पड़े अपार्टमेंट में ये शव पाए गए. पुलिस को संदेह है कि बृंदाबन कर्माकर ने पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि बृंदाबन का शव छत से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग स्थानों पर पाए गए.

पुलिस ने कहा कि फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बृंदाबन कर्माकर ने दावा किया है कि उनकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था और वह इसे सहन नहीं कर सके, इसलिए यह कदम उठाया. अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. फ्लैट का मेन एंट्रेंस गेट तोड़ना पड़ा, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष जुटाए. मामले में आगे की जांच जारी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें