📅 Tuesday, 17 November 2026 | 10:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

जयपुर में भाई-बहन को बदमाशों ने पीटा, बीच सड़क पर बाइक लगाकर केक काट रहे थे, रास्ता मांगने पर करदी पिटाई

📅 01 September 2023, 11:16 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जयपुर में भाई-बहन को बदमाशों ने पीटा, बीच सड़क पर बाइक लगाकर केक काट रहे थे, रास्ता मांगने पर करदी पिटाई
जयपुर में भाई-बहन को बदमाशों ने पीटा, बीच सड़क पर बाइक लगाकर केक काट रहे थे, रास्ता मांगने पर करदी पिटाई

जयपुर में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और फिर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान बदमाशों ने युवती के दो भाइयों के साथ मारपीट भी की। बहनों के सामने ही दोनों भइयों के सिर फोड़ दिए गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली। परिवार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात पीड़ित परिवार ने मानसरोवर थाने में केस दर्ज कराया।

मानसरोवर थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया- मानसरोवर निवासी शोभित अपनी बाइक से गुजर रहा था। बाइक पर छोटा भाई और बहन भी सवार थे। इसी दौरान आगे जाकर सड़क पर बाइक को आड़ा तिरछा लगाकर दस से पंद्रह लड़के किसी साथी का जन्मदिन मना रहे थे। बाइक पर रखकर सड़क पर ही केक काट रहे थे।लोगों को परेशानी हो रही थी।

इस दौरान शोभित ने उन लड़कों को बाइक साइड में होकर जन्मदिन मनाने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद हो गया। शोभित को लड़कों ने रोक लिया। बाइक से नीचे उतारा। दोनों भाइयों को पीटा, बहन ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी धक्का मारा। दोनों के सिर फोड़ दिए। शोभित और उसके छोटे भाई दोनों के सिर में टांके लगे हैं। इस घटना के बाद सभी लड़के फरार हो गए। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मारपीट और छेडछाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।​​​​

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल