📅 Tuesday, 17 November 2026 | 11:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,700 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

BJP के पूर्व पार्षद के बेटे को नाबालिक ने मारी गोली

📅 29 July 2021, 06:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BJP के पूर्व पार्षद के बेटे को नाबालिक ने मारी गोली
BJP के पूर्व पार्षद के बेटे को नाबालिक ने मारी गोली

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के शुक्रवारी टौरी क्षेत्र में गुुरुवार सुबह बीजेपी के पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सामने आते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

 नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान (33) गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने इमरान को गोली मार दी। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल इमरान को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में इमरान के परिचितों की भीड़ जुट गई। इमरान को काफी करीब से गोली मारी गई है।  वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों की माने तो पीली कोठी ट्रस्ट से जुड़े विवाद में इमरान की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या में ट्रस्ट से जुड़े एक व्यक्ति के बेटे का नाम सामने आ रहा है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। शहर की पीलीकोठी दरगाह की इंतजामिया कमेटी में अनियमितताओं को लेकर ट्रस्टियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी के पिता को कमेटी से हटा दिया गया था। वहीं मृतक इमरान कमेटी का अध्यक्ष था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद के चलते हत्या की जाने की बात सामने आ रही है। वहीं गोली मारने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल