विवाहिता कामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला
सरधना. गांव जुल्हेड़ा में रविवार सुबह विवाहिता कामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके वाले पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई।
थाना मुरादनगर के बहादरपुर गांव निवासी कामिनी पुत्री देशबंधु त्यागी की शादी करीब तीन साल पहले जुल्हेड़ा गांव निवासी संदीप त्यागी पुत्र राजेंद्र त्यागी के साथ हुई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कामिनी का आए दिन मारपीट करते हुए उत्पीड़न कर रहे थे। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में आपसी समझौता करा दिया था। कुछ दिन पहले ही कामिनी ससुराल आई थी। अब ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा