📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

गैंगरेप के अभियुक्तों की प्रताड़ना का शिकार होकर विवाहिता ने की आत्महत्या

📅 11 July 2021, 02:08 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गैंगरेप के अभियुक्तों की प्रताड़ना का शिकार होकर विवाहिता ने की आत्महत्या
गैंगरेप के अभियुक्तों की प्रताड़ना का शिकार होकर विवाहिता ने की आत्महत्या

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में गैंगरेप की शिकार एक विवाहिता ने संदेहास्पद परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गैंगरेप के अभियुक्तों की प्रताड़ना का शिकार होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया. पुलिस सूत्रों ने कल शनिवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि खुलेआम घूम रहे गैंगरेप के अभियुक्तों की प्रताडना से तंग आकर उसकी पत्नी ने खुदकुशी की है. गैंगरेप के मामले में एक अभियुक्त जेल में है अन्य आरोपी बाहर हैं. मृतका के पति ने बताया कि पडोसी गांव के गजारी गांव के मनीष यादव, सचिन यादव, प्रिंस यादव, शुभम यादव, उदयभान यादव और अभिजीत प्रजापति ने उसकी 22 वर्षीय पत्नी एवं 14 वर्षीय बहन के साथ महीना भर पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किया था. अभिजीत ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया था. अभिजीत तथा उसके साथी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पत्नी और बहन को ब्लैकमेल कर रहे थे. इस घटना में पुलिस ने अभिजीत प्रजापति को गिरफतार करके अन्य पांच लोगों के खिलाफ पाक्सों एक्ट और अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस विववेचना कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें