📅 Friday, 30 October 2026 | 03:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,305.72 ▲ +1,059.72 (+1.45%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
अपराध

प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की हत्या फिर खुद ने खाया जहर

📅 07 April 2023, 01:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की हत्या फिर खुद ने खाया जहर
प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की हत्या फिर खुद ने खाया जहर

गाजियाबाद :

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के घुकना में एक तरफा प्रेम के चलते एक युवक ने युवती दीपमाला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

घटना बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे की है। जब युवक युवती के घर पहुंचा और वहां हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया। वारदात के वक्त युवती घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मंदिर गए हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

आरोपित राहुल बुलंदशहर के सालिमपुर जाट का रहने वाला है। आरोपित का उपचार पुलिस हिरासत में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर पर आने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था।

इस दौरान युवक ने तमंचा निकालकर युवती को गोली मार दी और खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवती को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें