📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

प्रेम-प्रसंग : बेटी का शादीशुदा फौजी से सम्बन्ध पिता को नहीं था पसंद, गला दबाकर मार डाला

📅 07 August 2021, 05:29 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेम-प्रसंग : बेटी का शादीशुदा फौजी से सम्बन्ध पिता को नहीं था पसंद, गला दबाकर मार डाला
प्रेम-प्रसंग : बेटी का शादीशुदा फौजी से सम्बन्ध पिता को नहीं था पसंद, गला दबाकर मार डाला

गाजीपुर | प्रेमी से शादी करने पर अड़ी बेटी की पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था।पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पिता ने कबूल किया कि कई बार समझाने के बाद भी बेटी प्रेमी से शादी करने पर अड़ी थी। इससे क्षुब्ध होकर वारदात को अंजाम देना पड़ा। घटना जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवा गांव की है

पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के एक युवक से 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फौज में तैनात युवक शादीशुदा था। कई बार उसने समझाने का प्रयास किया लेकिन, वो नहीं मानी। बेटी युवक से शादी करने पर अड़ी थी। इसलिए उसको ऐसा करना पड़ा।

पिता ने बताया कि बेटी शादीशुदा प्रेमी से विवाह करने का परिवार पर दबाव बना रही थी। वो पांच दिन तक वाराणसी में अपने प्रेमी के साथ थी। युवक शुक्रवार को उसे घर छोड़ गया था। मामले में वीडियो भी सामने आने की बात हो रही है।पिता ने बताया कि, परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे। इस बीच बेटी को अकेला पाकर उसी के टुपट्‌टे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें