📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

लिवइन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर किया रेप...

📅 27 July 2021, 09:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लिवइन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर किया रेप...
लिवइन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर किया रेप...

गुड़गांव | शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि आरोपित के साथ वो सितंबर 2020 से सेक्टर-110 की महिंद्रा औरा सोसायटी में किराये पर फ्लैट लेकर लिवइन में रही। वहां आरोपित ने काफी बार उसके साथ रेप किया। अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया है। 

पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली युवती बसई रोड पर परिवार के साथ रहती है। युवती का कहना है कि अगस्त 2020 के दौरान एक रेस्तरां में उसकी मुलाकात बादली के गांव पाहसौर निवासी अंकित शर्मा से हुई। जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई और फिर युवक ने शादी करने के लिए प्रपोज किया। फिर उसने युवती को साथ रहने के लिए कहा तो सितंबर 2020 में सेक्टर-110 की महिंद्रा औरा सोसायटी में वो किराये पर फ्लैट लेकर रहने लगे। युवती का कहना है कि इस दौरान आरोपित ने उसके साथ रेप किया। जब भी युवती शादी करने के लिए कहती तो आरोपित बहाना बना देता कि पारिवारिक हालात ठीक होते ही कर लेंगे। 3 जुलाई को युवती मदनपुरी कॉलोनी में किराये पर रहने लगी। आरोप है कि यहां भी आकर प्रेमी ने उसके साथ रेप किया। युवती ने शादी करने को कहा तो आरोपित ने मना कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। युवती ने आरोपित के गांव जाकर उसके परिवार को भी इस बारे में बताया, लेकिन अब भी वो शादी से इंकार कर रहा है। तब परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई, जिस पर बजघेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें