📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

इंदौर अपराध : प्रेम प्रसंग के चलते महिला की चाकू घौंप कर हत्या, आरोपी फरार

📅 29 January 2021, 02:28 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर अपराध : प्रेम प्रसंग के चलते महिला की चाकू घौंप कर हत्या, आरोपी फरार
इंदौर अपराध : प्रेम प्रसंग के चलते महिला की चाकू घौंप कर हत्या, आरोपी फरार

इंदौर । लसुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार को एक शादी शुदा महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना प्रेस प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस को जैसे की इसकी खबर लगी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। महिला का नाम प्रिया अग्रवाल पति श्याम अग्रवाल उम्र 26 साल निवासी ज्ञान शिला कालोनी है। पुलिस के अनुसार महिला अपनी 6 साल की बेटी के साथ कालोनी में ही समान खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह वही पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हुए और महिला को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वही पर दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक और उक्त महिला के बीच पहले से ही बातचीत होती थी। युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। लेकिन महिला उसे मना करती थी। पुलिस का कहना है कि गुरूवार को महिला ने युवक को बातचीत करने के लिए बुलाया था। इसी बहाने वह अपनी बच्ची के साथ सामान लेने के बहाने बहार निकली थी। पीछे से युवक महिला का पीछा कर रहा था और इसी दौरान मौके पाते ही युवक ने पीछे से महिला पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जिस वक्त ये घटना हुई है उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। एस पी पूर्वी क्षेत्र आसुतोष बागरी ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी उम्र तकरीबन 25 से 26 साल के आसपास लग रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कमरे देखे जा रहे है,जिससे युवक का  गिरफ्तार किया जा सके।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें