📅 Saturday, 26 September 2026 | 06:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

अनजान लोगों को घर से निकलता देख बौखलाया पति, 12 बार चाकू घोप करदी पत्नी की हत्या

📅 27 March 2024, 11:12 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अनजान लोगों को घर से निकलता देख बौखलाया पति, 12 बार चाकू घोप करदी पत्नी की हत्या
अनजान लोगों को घर से निकलता देख बौखलाया पति, 12 बार चाकू घोप करदी पत्नी की हत्या

Indore Crime News। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। मंगलवार को उसने दो अनजान लोगों को घर से निकलते हुए देखा और पत्नी से पूछताछ की। पत्नी संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दे पाई तो घास काटने वाले धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद खुद ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया। उसने चरित्र शंका में हत्या करना कबूला है। शैलेंद्र भाजपा विधायक की होटल में माली का काम करता है। वारदात के बाद स्वयं थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी ले ली।

जोन-2 के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात लसूड़िया मौरी की है। आरोपित शैलेंद्र पुत्र घनश्याम वर्मा ने पत्नी दीपा वर्मा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शैलेंद्र भाजपा विधायक के होटल में नौकरी करता है। शैलेंद्र को दीपा पर शक था। इस बात पर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार रात शैलेंद्र ने दो अपरिचित लोगों को घर से निकले हुए देख लिया। शैलेंद्र को पुन: दीपा पर शक हुआ और उससे पूछताछ की।

इस बात पर दीपा और शैलेंद्र बीच विवाद होने लगा। गुस्से में शैलेंद्र ने घास काटने के चाकू से हमला कर दीपा की हत्या कर दी। भाई धीरज के मुताबिक, घटना करीब रात 1 बजे की है। शैलेंद्र ने करीब 12 बार चाकूओं से हमला किया है। दीपा की चीख सुनकर बेटियां उठ गई। उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन मदद के लिए नहीं था। बाद में धीरज को काल लगाकर पूरी घटना बताई।

धीरज घर पहुंचा और दीपा को एमवाय अस्पताल लेकर आया। हालांकि दीपा की अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र होटल फाल्गुन में माली का काम करता था। दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके है। उनकी दो बेटियां है। वह होटल के सर्वेंट क्वार्टर में ही रहता था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें