📅 Tuesday, 17 November 2026 | 10:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

शक के आधार पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या

📅 11 September 2023, 11:08 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शक के आधार पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
शक के आधार पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या

कैथून थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की शक के कारण हत्या कर दी। उसने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। किसी को सूचना नही दी। शव को रात भर कमरे में ही पड़ा रहा। अगले दिन आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना शनिवार रात की बताई गई है।

जानकारी के अनुसार मीना ठाकुर (29) एमपी के जबलपुर की रहने वाली हेम उसकी करीब 9 साल पहले कन्हैया (33) से शादी हुई थी। दोनों से एक 7 साल लड़की व एक 4 साल का लड़का है। कन्हैया परिवार सहित ताथेड़ गांव में रहता है। और एक प्राइवेट फैक्ट्री में जॉब करता है। बताया जा रहा है कन्हैया अपनी पत्नी पर शक करता था। मोबाइल पर बातचीत करने को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात 9 बजे करीब दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर कन्हैया ने पत्नी मीना का गला घोंट दिया। उसका शव रातभर कमरे में पड़ा रहा। 

कैथून SHO हरिसिंह ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। कन्हैया अपनी पत्नी मीना पर शक करता बताया। शनिवार को फैक्ट्री से लौटाने के बाद कन्हैया ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। अगले दिन पुलिस को पता लगा। आज परिजन कोटा आए है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल