📅 Tuesday, 17 November 2026 | 11:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,700 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या

📅 05 July 2021, 01:45 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या
पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या

झारखंड. भंडरिया थाना क्षेत्र बड़गड़ ओपी अन्तर्गत जंगल में पति ने अपनी पत्नी कांति देवी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर भाग गया. आरोपी अपनी पत्नी को ससुराल चलने की बात कहता था पर पत्नी की सुसराल वाले मारते-पीटने के डर से मायके में ही रहना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद में होता था. दंपती की दो बच्चे हैं. महिला अपने पति को इतना पसंद करती थी कि उसके नाम का टैटू भी हाथ पर बना रखा था. उसके बाद भी पति ने बड़ी निर्मम हत्या कर दी. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही हैं. शव को पुलिस ने शाम को बरामद किया गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है. महिला की पहचान कांति देवी (27) के रूप में की गई. घटना के संबंध में बड़गड़ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया की कांति देवी की शादी 8 साल पहले मेराल थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी योगेंद्र सिंह से हुई और शादी के एक साल बाद ही कुछ आपसी कलह में योगेंद्र ने कांति की बुरी तरह से पिटाई की थी. इसकी सूचना मिलने पर कांति देवी के पिता सुदन सिंह बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे अपने घर महुआटिकर ले आए. योगेन्द्र भी करीब 20 दिन पूर्व से आरोपी अपने ससुराल में ही रह रहा था. उसके व्यवहार से ऐसा नहीं लगाता था कि वहां अपनी पत्नि की इस प्रकार हत्या कर देगा. कांति और योगेन्द्र जंगल में लकड़ी काटने का बोल कर गए थे लेकिन काफी समय व्यथित हो जाने के बाद भी नहीं आए तो कांति के पिता ने दोनों की काफी तलाश की पर उनका कुछ पता नहीं चला. इसी बीच योगेंद्र ने सुदन सिंह के साले को फोन कर जंगल में पत्नी की हत्या करने और शव होने की जगह की जानकारी दी. शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि कांति पर पीछे से गर्दन व सिर पर वार कर हत्या की गई है. आरोपी योगेंद्र ने सुदन के साले को फोन कर जंगल में पत्नी कांति की हत्या करने और शव के स्थान की जानकारी दी. उसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो कांति का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था. शव को देखने से प्रतीत होता है कि कांति के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया. परिजनों के अनुसार हत्या के बाद उसके सारे गहने भी उतार कर वह साथ ले गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल