📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

📅 15 December 2022, 12:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निगरानी बदमाश की सूची में शामिल कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संजू की हत्या शाम चार बजे के करीब सकरी बाईपास चौक में उस वक्त की गई जब वो फार्म हाउस से अपने घर लौट रहा था। एक ब्रेकर के पास उसकी एमजी हेक्टर कार धीमी हुई और दोनों तरफ से हमलावरों ने गोलियां चलाईं। संजू के सिर और शरीर पर तीन से अधिक गोलियां लगी और उसकी वहीं मौत हो गई।

कांग्रेस का पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी अपने तावाताल गांव के फार्म हाऊस से लौटकर बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में स्थित अपने घर जा रहा था। वो अभी बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बाईपास के पास पहुंचा था। इसी दौरान 2 कार में कुछ बदमाश पहुंचे और स्पीड ब्रेकर के कारण धीमी हुई कार पर ताबड़तोड़ फायर किए।

घटना के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को भी गई दी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। 

पुलिस ने कई स्थानों पर अपनी टीम भेजी है। पुलिस ने मौके से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें