📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

सौतेली मां के कहने पर उसके पिता ने की बेटी हत्या : फूटा लेटर ‘‘बम’’

📅 30 August 2021, 01:54 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सौतेली मां के कहने पर उसके पिता ने की बेटी हत्या : फूटा लेटर ‘‘बम’’
सौतेली मां के कहने पर उसके पिता ने की बेटी हत्या : फूटा लेटर ‘‘बम’’

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कस्बा थाना गुरसराय में चार दिन पहले हुई 12 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया. बच्ची का कत्ल सौतेली मां के कहने पर उसके पिता ने ही किया था. बेटी को रास्ते से हटाने के लिए सौतेली मां घर छोड़कर चली गई थी. झांसी के एसएसपी ने बताया कि फिल्म दृश्यम की तरह ही आरोपी ने तथ्य जुटाए और बेटी का कत्ल कर दिया. पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

  • फिल्म दृश्यम की तरह ही आरोपी ने तथ्य जुटाए और बेटी का कत्ल किया

  • पुलिस गिरफ्त में आए शख्स का नाम है अमित शुक्ला है. 25 अगस्त 2021 की शाम आरोपी अमित शुक्ला ने अपनी बेटी कत्ल कर दिया था. आरोपी ने बेटी के सीने पर बैठकर कत्ल करने का नया तरीका अपनाया था. शरीर पर कहीं चोटों के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे जिसकी वजह से पुलिस कुछ समझ नहीं पा रही थी. लेकिन पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की तो पुरा मामले का खुलासा हो गया कि पिता ने ही उसकी बेटी का कत्ल किया.

  • फूटा लेटर ‘‘बम’’   

  • आरोपी अमित कुमार शुक्ला गुरसराय का रहने वाला है. अमित ने बेटी की मौत के बाद पुलिस को जो लेटर दिया था उसमें आशंका जताई थी कि बेटी का मर्डर हुआ है. पुलिस को इसी पत्र पर शक हुआ. पत्र में शिकायत कम और सफाई ज्यादा नजर आ रही थी. घटना वाले दिन बताया गया था कि बेटी की मां बाहर गई है. पिता सुबह से ही 50 किलोमीटर दूर एक कस्बे में गया हुआ था.  गौरतलब है कि, अमित शुक्ला की पहली पत्नी का निधन हो गया था. उसके बाद उसने दूसरी शादी विधवा महिला आकांक्षा से कर ली थी. आकांक्षा को सौतेली बेटी कांटे की तरह चुभती थी. 25 अगस्त 2021 के पहले आकांक्षा ये कह कर घर से गई थी जब तक इस बेटी को ठिकाने नहीं लगाओगे मैं वापस नहीं आऊंगी. फिलहाल बच्ची के कत्ल का खुलासा हो गया है और पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को हत्या के आरोप में में जेल भेज दिया है.  

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें