📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अपराध

एकतरफा प्रेम में लड़की की गोली मारकर हत्या : गंभीर हालत में मां अस्पताल में भर्ती

📅 15 July 2024, 01:10 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एकतरफा प्रेम में लड़की की गोली मारकर हत्या : गंभीर हालत में मां अस्पताल में भर्ती
एकतरफा प्रेम में लड़की की गोली मारकर हत्या : गंभीर हालत में मां अस्पताल में भर्ती

बुधनी. मध्य प्रदेश के बुधनी में सिरफिरे ने एकतरफा प्रेम में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई मृतिका की मां पर भी उसने फायरिंग कर दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

बुधनी के भैरुंदा में एक रविवार रात करीब 8 बजे नारायण सिटी कॉलोनी में शिक्षक इंदर सिंह के घर में घुसकर एक युवक ने 3 फायर किए। जिसमें मां-बेटी को गोली लगने से गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था। युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दल बनाकर उसके गांव रवाना किया है। इस घटना के बाद परिजनों व सामाजिक लोगों में काफी आक्रोश है।

वे जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस हमले पर पिता ने कहा कि पुलिस से पहले ही इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि रात 8 बजे नारायण सिटी निवासी इंदर सिंह कीर के घर रेहटी निवासी प्रभु दायमा आया और उसने घर में मौजूद 20 वर्षीय आरती दाहिमा को गोली मारी है। दोनों में 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मां भी गोलीबारी में घायल हो गई। घटना के समय घर पर बड़ी बेटी अंजली कीर व छोटा बेटा उदय कीर भी मौजूद थे। मां-बेटी की चीख सुन जब आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। तत्काल घायल अवस्था में आरती व उसकी मां ललिता कीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद ही आरती ने दम तोड़ दिया। वहीं मां का उपचार जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें