अपराध
विधायक विक्रम सिंह नाती राजा सहित 12 लोगो पर FIR : बीजेपी के दबाव में कांग्रेस नेता सहित 15 लोगों पर केस
paliwalwaniछतरपुर :
जिले में कांग्रेस नेता सलमान की हत्या का मामला तूल पकड़ लिया है। पहले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सलमान के शव को लेकर धरना प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के पर सलमान की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या हो गई थी। जिसको लेकर बीजेपी नेता वीडी शर्मा ने कलेक्टर से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने विक्रम सिंह नाती राजा और 12 लोगों के खिलाफ धारा 307,341,147,149,294,506 और 427 में मामला दर्ज किया है। जिसमें 12 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
विधायक विक्रम सिंह नाती राजा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
विधायक विक्रम सिंह नाती राजा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसमें नाती राजा के नजदीकी और ड्राइवर सलमान की मौत हो गई। जिसको लेकर मामले में नया मोड़ आया है। पहले कांग्रेस ने मुकदमा दर्ज कराया। अब बीजेपी ने भी राजनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा समेत 15 लोगों पर केस दर्ज कराया है। बीजेपी नेता वीडी शर्मा ने छतरपुर जिला कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर राजनगर क्षेत्र की घटना की शिकायत की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर झूठा मामला दर्ज करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था।
बीजेपी प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार...!
एक दिन पहले ही बीजेपी ने एसपी को ज्ञापन दिया था। जिसमें निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर अरविंद पटेरिया ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने विक्रम सिंह पर आरोप लगाया है। वीडियो में पटेरिया ने कहा है कि विक्रम सिंह नातीराजा गंदी राजनीति कर रहे हैं। ज्ञात हो कि बीजेपी प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहे हैं।
एसपी के आश्वासन पर दिग्विजय सिंह का धरना समाप्त
छतरपुर में कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर लगभग 22 घंटे चला धरना प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। मृतक कांग्रेस नेता का शव को लेकर थाने के सामने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे थे। कार्रवाई न होने पर बड़ी चेतावनी दी है। बता दे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा ने भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया पर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर खजुराहो थाने में अरविंद पटेरिया सहित करीब 20 लोगों पर धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को खजुराहो में परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मृतक सलमान खान का शव खजुराहो थाने के सामने रखकर धरना दे रहे थे।