📅 Monday, 28 September 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अपराध

होली महोत्सव के दौरान डांस में हुआ झगड़ा : युवक की गोली मार कर हत्या

📅 18 March 2022, 02:39 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
होली महोत्सव के दौरान डांस में हुआ झगड़ा : युवक की गोली मार कर हत्या
होली महोत्सव के दौरान डांस में हुआ झगड़ा : युवक की गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश : लखनऊ के कैसरबाग इलाके में कल गुरुवार रात्रिकालिन करीब 1 : 30 बजे होली पर डांस करने के दौरान झगड़े में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाया है. पुलिस उसे तलाश कर रही है.

कैसरबाग इलाके के घसियारी मंडी निवासी पप्पू सोनकर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मोहल्ले में ही दोस्तों संग डांस कर रहा था. तभी किसी ने उसकी पीठ में गोली मार दी. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर डीसीपी पश्चिम सोमेन बर्मा, एसीपी कैसरबाग और इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.

घायल पप्पू सोनकर को तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि लेनदेन को लेकर पुराने विवाद में वारदात की जानकारी मिली है. पप्पू के परिजनों ने मोहल्ले के ही रल्ली सोनकर पर आरोप लगाया है. उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है. कैसरबाग इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपी को कर लिया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें