📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

बेखौफ अपराधी, बदमाशों ने पार्षद को गोलियों से भूना

📅 29 August 2021, 10:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेखौफ अपराधी, बदमाशों ने पार्षद को गोलियों से भूना
बेखौफ अपराधी, बदमाशों ने पार्षद को गोलियों से भूना

मेरठ में भले ही पुलिस अपराध पर नियंत्रण के दावे करती हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सच तो यह है कि यहां छेड़छाड़ से लेकर हत्याओं तक की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। शनिवार को शहर के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने पार्षद को सरेराह गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घटना की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

जानकारी के अनुसार हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास पार्षद जुबैर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

बताया गया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी जुबैर पार्षद है। जुबैर का एक मकान संतोष नर्सिंग होम के पास भी बताया गया। जहां से वह शनिवार सुबह ताला लगा कर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से पार्षद जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि मृतक पार्षद प्रोपर्टी डीलिंग का भी कार्य करता था। पार्षद जुबैर ओवैसी की पार्टी से शहर विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रहा था। मामले में पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें