📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

पूर्व प्रेमी ने रेता गला : गंभीर हालत में भर्ती कराया

📅 09 June 2022, 11:22 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व प्रेमी ने रेता गला : गंभीर हालत में भर्ती कराया
पूर्व प्रेमी ने रेता गला : गंभीर हालत में भर्ती कराया

अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर के मणिपुर चौकी क्षेत्र के दर्रीपारा में एक युवती का गला काटने का मामला सामने आया है. घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार, युवती का पूर्व प्रेमी ने शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के इंकार करने पर युवक ने धारदार हथियार से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना की जानकारी लगते ही मणिपुरी चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए. मणिपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल युवती का बयान लिया गया है. वहीं डॉक्टरों के अनुसार युवती की स्थिति खतरे से बाहर है.

बताया गया कि आरोपी और युवती साथ में काम करते थे. इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था. आरोपी युवक और युवती मणिपुर चौकी क्षेत्र के एक सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे थे, जहां युवक ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा. युवती के इंकार करने पर धारदार हथियार से गले पर वार कर मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी लगते ही मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जांच में जुट गई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें