📅 Tuesday, 17 November 2026 | 11:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,700 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अपराध

नशे में धुत बैंक मैनेजर अपनी नाबालिक बेटी से बनाता था संबंध, तीन साल से कर रहा था शोषण, गिरफ्तार

📅 15 September 2021, 01:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नशे में धुत बैंक मैनेजर अपनी नाबालिक बेटी से बनाता था संबंध, तीन साल से कर रहा था शोषण, गिरफ्तार
नशे में धुत बैंक मैनेजर अपनी नाबालिक बेटी से बनाता था संबंध, तीन साल से कर रहा था शोषण, गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की सभी मर्यादाओं को कलंकित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यहां पुलिस ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैँक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर पर आरोप है कि वह नशे में धुत होकर अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ ही संबंध बनाता था। मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक मैनेजर पिछले तीन साल से अपनी ही बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा था। उसने मां व बेटी को किसी से भी यह बात न बताने के लिए जान की धमकी भी दी थी |

तीन साल से बेटी के साथ बना रहा था संबंध 

यह भी पढ़े : Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

यह भी पढ़े : SBI, PNB समेत कई बैंक दे रहे कमाई का मौका, सिर्फ 14 दिनों के लिए लगाएं पैसा

बच्ची की मां की ओर से दी गई शिकायत के तहत बैंक मैनेजर 2018 से यह घिनौना काम कर रहा था। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर लौटता और बेटी के साथ यह हरकत करता। किसी को भी यह बात बताने पर वह मां व बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। डर के कारण अभी तक यह बात किसी के सामने नहीं आई। महिला के मुताबिक, आरोपी पिता कुछ साल पहले महिला सहकर्मी के साथ भी अश्लील हरकत कर चुका है। हालांकि, इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी ही बेटी के साथ गलत हरकत करने की बात स्वीकार की है। उस पर लगे सभी आरोपों की जांच की जा रही है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल