📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अपराध

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 68 लाख की ठगी

📅 06 September 2023, 12:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 68 लाख की ठगी
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 68 लाख की ठगी

इंदौर :

क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन एडवाइजरी कंपनी खोलकर इंदौर में एक दर्जन से अधिक लोगों से 68 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को सीहोर से गिरफ्तार किया है। वह दो साल से यह एडवाइजरी चला रहा था।

क्राइम ब्रांच ने कल अर्जुन पिता शारदाप्रसाद हार्डिया निवासी गोमा की फैल की रिपोर्ट पर आशीष पिता राकेश साहू निवासी सीहोर के खिलाफ 68 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन एडवाइजरी कंपनी चलता था। एक-एक कर इंदौर के दो दर्जन से अधिक लोग उसके संपर्क में आए।

उसने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का बोलकर उनसे पैसा निवेश करवाया। पहले कुछ प्रॉफिट दिया, फिर बड़ा निवेश करवाकर फोन बंद कर लिए। क्राइम ब्रांच के पास एक-एक कर कई शिकायतें पहुंचीं। किसी से दो लाख तो किसी से 15 लाख रुपए जमा करवाए थे। पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और फिर उसे कल रात सीहोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, ताकि उनको फ्रीज किया जा सके। ज्ञात रहे कि इंदौर शहर एडवाइजरी का अड्डा बन गया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दो साल में 40 से अधिक फर्जी एडवाइजरी कंपनियों पर कार्रवाई की। अब ये लोग ऑनलाइन एडवाइजरी चला रहे हैं। आरोपी आशीष सीहोर में बैठकर इंदौर सहित कई शहरों के लोगों से संपर्क करता और निवेश के नाम पर उनको चूना लगाता था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें