📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार की गोलियों से

📅 17 May 2022, 02:17 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार की गोलियों से
बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार की गोलियों से

मोतिहारी : मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार की गोलियों से भून दिया। इसमें ठेकेदार जय प्रकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर को तीन गोली लगी है। उसका इलाज मोतिहारी के रहमानी नर्सिंग होम में चल रहा है।

घटना के संबंध में मृतक के ड्राइवर राधे श्याम ने बताया कि वह और जय प्रकाश छतौनी थाना क्षेत्र बरियारपुर स्थित आवास से पटना जा रहे थे। इसी दौरान चकिया में अपने हॉट मिक्सर प्लांट पर रुक कर वहां काम देखने के बाद पटना के लिए चले। इसी दौरान चकिया ओवर ब्रिज के पास रुक कर गाड़ी में ही बैठकर बिरियानी खा रहे थे। तभी काले रंग की एक बाइक से दो अपराधी आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जब गाड़ी लेकर भागे तो पीछा कर के गोली मारी। उसी हालत में गाड़ी को लेकर लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर मोतिहारी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां जय प्रकाश भैया को मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार जय प्रकाश की हत्या की खबर जैसे लोगों को पता चली वैसे ही नेताओं और उसके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। सभी उनकी मौत पर दुख व्यक्त करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि ठेकेदार जय प्रकाश को सिर से लेकर पांव तक कई गोली मारी गई है। जिसे देख लोग आशंका जता रहे हैं कि अपराधियों ने घटना में बड़े हथियार का इस्तेमाल किया है। वहीं चकिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कई खोखा और गोली बरामद की। सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें