📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

शादी के बाद ससुराल के हर मर्दों ने महिला के साथ किया गैंगरेप

📅 19 May 2022, 01:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी के बाद ससुराल के हर मर्दों ने महिला के साथ किया गैंगरेप
शादी के बाद ससुराल के हर मर्दों ने महिला के साथ किया गैंगरेप

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिलदहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर एक महिला तीन साल से गैंगरेप का शिकार हो रही है, जिसमें उसका पति, दो देवर व एक रिश्तेदार शामिल रहा, यहां तक कि पति द्वारा अप्राकृतिक तरीके से भी सेक्स किया जाता रहा, बदनामी के डर से महिला खामोश रही, लेकिन दिनों दिन बढ़ती जा रही दरिंदगी से त्रस्त हो चुकी महिला ने थाना पहुंचकर पति, दोनों देवर व रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

बताया गया है कि बहोड़ापुर निवासी 26 वर्षीय युवती की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद से ही पति द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स किया जाने लगा, महिला ने जब बात का विरोध किया तो सास, देवर ने शांत कराते हुए धमकी देना शुरु कर दिया, पति द्वारा किए जा रहे अप्राकृतिक सेक्स को झेल रही महिला उस वक्त और परेशान हो गई। जब उसके दो देवर व रिश्तेदार ने सामूहिक तरीके से बलात्कार करना शुरु कर दिया, विरोध करने पर उसके साथ सभी ने मिलकर मारपीट तक की, हर दूसरी रात महिला गैंगरेप का शिकार होती रही, करीब एक साल पहले महिला घर से थाना शिकायत करने के लिए पहुंच गई लेकिन पति व देवर ने थाना के गेट के पास ही रोक लिया और वादा किया कि उसके साथ अब ऐसा कुछ नहीं होगा, महिला भी यह सोचकर लौट आई कि अब जीवन सुखी हो जाएगा।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की गई, बाद में पति किराए का घर लेकर रहने लगा, किराए के घर में भी दोनों देवर व पति मिलकर गैंगरेप करते रहे, तीन साल से हर दूसरी रात गैंगरेप का शिकार हो रही महिला ने बहोड़ापुर थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें