अपराध

शादी के 4 महीने बाद दूल्हे ने कर दी दुल्हन की हत्या, मायके में फ़ोन कर बोला - शव ले जाओ

Paliwalwani
शादी के 4 महीने बाद दूल्हे ने कर दी दुल्हन की हत्या, मायके में फ़ोन कर बोला - शव ले जाओ
शादी के 4 महीने बाद दूल्हे ने कर दी दुल्हन की हत्या, मायके में फ़ोन कर बोला - शव ले जाओ

कई बार पति-पत्नी के विवाद इस हद तक चले जाते हैं कि बात खून-खराबे पर आ जाती है। अब राजस्थान के कोटा जिले के इटावा थाने क्षेत्र की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक दुल्हन की शादी के महज चार महीने बाद मौत हो गई। दूल्हे ने कहा कि मेरी बीवी ने आत्महत्या की है। लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि दूल्हे ने ही अपनी दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। तो आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो बात हत्या तक जा पहुंची। चलिए जानते हैं।

पति-पत्नी दोनों की थी दूसरी शादी

इटावा थाने क्षेत्र में रहने वाले कुलदीप ने करीब चार महीने पहले जुलाई माह में पिस्ता बाई नाम की एक लड़की से शादी की थी। शादी के शुरुआत में सबकुछ सही चल रहा था। यह दोनों की दूसरी शादी थी। कुलदीप की फर्स्ट वाइफ उसे छोड़ चुकी थी, वहीं पिस्ता बाई का भी अपने पहले पति से तलाक हो गया था। ऐसे में कुलदीप और पिस्ता बाई दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा ली। दूसरी शादी का जिक्र उन्होंने अपने एग्रीमेंट में भी लिखवाया।

हत्या को बताया आत्महत्या

16 नवंबर, मंगलवार रात को कुलदीप ने अपनी पत्नी पिस्ता बाई की हत्या कर दी। मर्डर को अंजाम देने के बाद उसने बीवी के मायके फोन लगाया और कहा कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, शव आकर ले जाओ। हालांकि लड़की के पिता को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी ग्रेजुएट थी। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती है।

इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो उन्हें पिस्ता बाई के गले में रस्सी और पीट पर पिटाई के निशान मिले। पुलिस समझ गई कि दाल में कुछ काला है। इसके बाद उन्होंने मृतका के पति से सख्ती से पूछताछ की। आखिर पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिर उसने पुलिस को हत्या की पूरी कहानी सुनाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि पिस्ता बाई को शादी के समय मायके वालों ने कुछ गहने दिए थे। वह इन गहनों को अपने पिता के यहां ही छोड़ आई थी। इस बात को लेकर कुलदीप उससे आए दिन विवाद करता रहता था। वह चाहता था कि महिला सारे गहने लाकर उसके हवाले कर दे। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। फिर 16 नवंबर की रात ये विवाद और भी बढ़ गया। ऐसे में कुलदीप ने गुस्से में आकर गला घोंटकर मर्डर कर दिया। बाद में उसने इसे पुलिस और पत्नी के मायके वालों को आत्महत्या बताया।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News