📅 Sunday, 27 September 2026 | 11:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर ने 21 वर्ष की महिला के साथ किया बलात्कार

📅 13 February 2022, 12:37 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर ने 21 वर्ष की महिला के साथ किया बलात्कार
एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर ने 21 वर्ष की महिला के साथ किया बलात्कार

इटारसी : मध्य प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर ऐसा मामला सामने आया जिसने रेलवे प्रशासन को हैरान कर दिया है. यह मामला इसी राज्य के इटारसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. जहां ट्रेन की पैंट्री कार में एक वेंडर द्वारा 21 वर्ष की महिला यात्री के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया गया. 

सूत्रों के मुताबिक,शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितेश चौधरी ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को यशवंतपुर (बेंगलुरु) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन की पैंट्री कार में हुई जिसके बाद संदिग्ध आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भुसावल (महाराष्ट्र) से अनाधिकृत यात्री के रुप में ट्रेन के एसी कोच में सवार हुई थी और रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा था. पुलिस अधीक्षक के अनुसार हालांकि वह जनरल कोच में जाने के बजाय पैंट्री कार में चली गई. जहां एक वेंडर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में भोपाल स्टेशन पर उतरी और जीआरपी को आपबीती बताई. उनके अनुसार आधे घंटे तक भोपाल में रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई. जबकि पुलिस ने कुछ वेंडरों को पूछताछ के लिए भोपाल में ही उतार लिया. अधिकारी ने बताया कि मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर शनिवार सुबह को झांसी में एक संदिग्ध व्यक्ति को इसी से ट्रेन से पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी जांच कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें