📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

वृद्ध ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

📅 23 May 2025, 11:53 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वृद्ध ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
वृद्ध ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी गांव में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में 74 वर्षीय बिशरू धीवर ने अपनी 71 वर्षीय पत्नी शांति धीवर की गला दबाकर हत्या कर दी।

मामले की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खौफनाक घटना घटी। हालांकि, हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद से चिंता और आक्रोश का माहौल है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें