📅 Thursday, 24 September 2026 | 08:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,580.54 ▼ -948.56 (-1.27%) निफ्टी 50: 23,063.10 ▼ -265.90 (-1.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,390 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

TMKOC Actor Missing : ‘तारक मेहता के फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ ‘सोढ़ी’ के गायब होने पर मोदी का बयान बोले ‘हमारे बीच…’

📅 02 May 2024, 11:10 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
TMKOC Actor Missing : ‘तारक मेहता के  फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ ‘सोढ़ी’ के गायब होने पर मोदी का बयान बोले ‘हमारे बीच…’
TMKOC Actor Missing : ‘तारक मेहता के फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ ‘सोढ़ी’ के गायब होने पर मोदी का बयान बोले ‘हमारे बीच…’

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका अचानक से लापता हो जाना है। दिल्ली पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 26 अप्रैल को एक्टर के लापता होने की खबर मीडिया में सामने आई थी। एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब गुरुचरण के लापता होने की खबरों पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ रिश्ते ठीक थे।

रिपोर्ट की मानें तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी तक गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की खबर पहुंच गई है। एक्टर की गुमशुदगी की खबर पर असित ने शॉकिंग रिएक्शन दिया है। उन्होंने उन दिनों को याद किया है जब उनके शो में वो रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते थे। प्रोड्यूसर ने कहा कि गुरुचरण के साथ उनका रिश्ता अच्छा था। असित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये काफी दर्दनाक और शॉकिंग खबर है। वो अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने पैरेंट्स की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली हुई थी।

असित मोदी ने की प्रार्थना

असित मोदी अपने और सोढ़ी के बॉन्ड को लेकर आगे कहते हैं कि गुरुचरण और उनका कोई पर्सनल बॉन्ड नहीं था। प्रोड्यूसर ने उन्हें धार्मिक व्यक्ति भी बताया। असित ने ये भी चर्चा की जब गुरुचरण ने कोविड के दौरान शो को छोड़ दिया था और कहा कि इसके बाद भी उनके साथ उनके रिश्ते अच्छे थे। असित उम्मीद जताते हैं कि गुरुचरण ठीक होंगे। वो बताते हैं कि सोढ़ी हमेशा ही उनसे मुस्कुराते हुए मिलते थे। ऐसे में अचानक से उनका गायब होना उनके लिए हैरान करने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असित ने पुलिस से उम्मीद जताई कि जल्द ही वो कुछ अच्छी खबर सुनाएंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वो जहां भी होंगे सेफ होंगे और जल्द ही फोन उठा लेंगे।

ऑनस्क्रीन बेटे ने भी दिया था रिएक्शन

इसके अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी के बेटे गोगी का रोल प्ले करने वाले एक्टर समय शाह ने भी गुरुचरण के गायब होने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुचरण सिंह से उनकी 4-5 महीने पहले ही फोन पर बात हुई थी। दोनों के एक घंटे तक बातचीत चली थी। गुरुचरण ने उन्हें उनके सपनों को पूरा करने के लिए मोटिवेट किया था। समय ने कहा था कि वो गुरुचरण को मिस करते हैं।

दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखे थे गुरुचरण

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों गुरुचरण सिंह का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। इसमें देखने के लिए मिला था कि एक्टर पालम के आसपास के इलाकों में घूमते नजर आए थे। इसके साथ ही खबर सामने आई थी कि गुरुचरण ने एटीएम से 7 हजार रुपए भी निकाले थे। खैर, अभी पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। परिवारवाले उम्मीद में हैं कि पुलिस जल्द ही उनके बेटे को ढूंढ निकालेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें