The Kapil Sharma Show : सुगंधा मिश्रा से लेकर सुनील ग्रोवर और अली असगर तक ने इस वजह से छोड़ा है कपिल शर्मा का शो
कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ टेलीविजन इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर और लोकप्रिय कॉमेडी शो है और इस कॉमेडी शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं| कपिल शर्मा शो को हर वर्ग के लोग बड़े चाव से देखते हैं और कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों को अपने शानदार कॉमिक अंदाज और हाजिर जवाबी से खूब गुदगुदाते हैं और एंटरटेन करते हैं| ‘द कपिल शर्मा’ शो में कपिल शर्मा को लोग इतना पसंद करते हैं उतना ही प्यार शो में नजर आने वाले स्टार कास्ट को भी मिलता है |
यही वजह है कि द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले सभी स्टार कास्ट दर्शकों के दिमाग में बसे हुए हैं हालांकि द कपिल शर्मा शो के कई स्टार अब इस शो को अलविदा कह चुके हैं जिसकी वजह अलग-अलग है और आज हम आपको कपिल शर्मा शो के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि किसी ना किसी वजह से कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया है तो आइए जानते हैं
उपासना सिंह
‘द कपिल शर्मा’ शो में कपिल की बुआ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह ने हाल ही में किसी और कॉमेडी शो की तलाश में कपिल के शो को अलविदा कह दिया था और वही उपासना सिंह के शो छोड़ने की वजह के बारे में बताया गया था कि कपिल शर्मा और उपासना के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था जिस वजह से उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था हालांकि इन खबरों पर उपासना सिंह का कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया था|
सुनील ग्रोवर
द कपिल शर्मा शो के बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक समय में कपिल शर्मा के सबसे अच्छे दोस्त और उनकी टीम के सबसे पापुलर स्टार कास्ट हुआ करते थे लेकिन साल 2017 में एक भयंकर झगड़ा होने के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच मनमुटाव पैदा हो गया था और इसी के चलते सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो को अलविदा कह दिया था और आज तक सुनील ग्रोवर कपिल के शो में वापसी नहीं किए |बता दे सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गया था|
सुगंधा मिश्रा
‘द कपिल शर्मा’ शो में टीवी की जानी-मानी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा कपिल की टीचर की भूमिका में नजर आती थी और सुगंधा मिश्रा को उनकी बेहतरीन कॉमेडी और खूबसूरती के लिए दर्शक बेहद पसंद करते थे हालांकि सुगंधा मिश्रा अब कपिल के शो का हिस्सा नहीं है | कपिल शर्मा शो को अलविदा कहने की वजह बताते हुए एक बार सुगंधा मिश्रा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि,” सुनील ग्रोवर के कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद बहुत चीजें बदल गई थी और उसके बाद कपिल शर्मा ने हमें अपने शो में बुलाने के लिए कभी कॉल भी नहीं किया”| यही वजह है कि सुगंधा मिश्रा आज कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं है|
अली असगर
‘द कपिल शर्मा’ शो में कपिल की दादी और बुआ की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता अली असगर ने भी कपिल शर्मा के शो को छोड़ दिया था और कपिल शर्मा शो को छोड़ने की वजह बताते हुए अली असगर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि,” कपिल शर्मा और टीम के साथ मेरे कुछ क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से आज मैं कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं हूं”| अली असगर टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और कॉमेडियन है और इन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है हालांकि इन्हीं सबसे ज्यादा प्रसिद्ध दी कपिल शर्मा शो से ही मिली है |
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career