प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस : डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही प्रियंका की बेटी का हो गया था जन्म ,अभी प्रीमेच्योर बेबी है अस्पताल में
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने हुस्न और अदाकारी का जादू बिखेरने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियों ने दस्तक दी है| दरअसल शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक बेटी के माता-पिता बने हैं और बीते शुक्रवार की देर रात प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां बनने की खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट साझा कर अपने बच्चे के जन्म की खुशखबरी लोगों को दिया था |बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है और यह कपल एक बेटी के माता पिता बन चुके हैं| वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने पोस्ट में इस बात की जानकारी शेयर नहीं की थी कि इनके घर बेटा हुआ है या बेटी हालांकि सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के घर में बेटी ने जन्म लिया है|
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते शुक्रवार की रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर अपने मां बनने की जानकारी लोगों को दी थी और उन्होंने लिखा था कि,” हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सरोगेसी के माध्यम से हम एक बच्चे का अपने जिंदगी में स्वागत कर रहे हैं| हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस खास समय में आप हमारे प्राइवेसी का ख्याल रखें हम अपने परिवार पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं धन्यवाद”| प्रियंका चोपड़ा की यह पोस्ट सामने आने के बाद फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्हें फैन्स और इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज के तरफ से ढेरों बधाइयां मिलनी शुरू हो गई थी |
प्रियंका चोपड़ा की मां बनने के बाद उनसे जुड़ी तमाम खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के न्यू बोर्न बेबी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक बेटी का जन्म हुआ है | इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 15 जनवरी को ही हो गया था हालांकि प्रियंका चोपड़ा नहीं है खुशखबरी लोगों को 21 जनवरी को दी है|खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटो डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गई है और ऐसे में प्रीमेच्योर बेबी के जन्म के बाद उसे अभी डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है|
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में पैदा हुई है और जब तक न्यू बोर्न बेबी पूरी तरह से हेल्दी और फिट नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही सरोगेट मदर के पास रखा जाएगा| वही प्रियंका और निक जोनस अपने बेबी को जल्द ही घर ले जाएंगे और प्रियंका चोपड़ा अपना मदरहुड एंजॉय करेंगे| बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की माता-पिता बनने के बाद इन दोनों के परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है और वही बेबी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है|
बात करें प्रियंका चोपड़ा की वर्कफ्रंट की तो वो ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ड्रामा सीरीज ‘सिटाडेल’ समेत कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और वही जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग भी शुरू करने वाली है|
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career