‘सास ने 400 लड़कियों को बचाया था…’, जब मानव तस्करी अभियान से जुड़े थे अभिनेता सुनील शेट्टी, पीछे पड़ गया था अंडरवर्ल्ड
‘सास ने 400 लड़कियों को बचाया था…’, जब मानव तस्करी अभियान से जुड़े थे अभिनेता सुनील शेट्टी, पीछे पड़ गया था अंडरवर्ल्ड
Bollywood : 90 के दशक में सुनील शेट्टी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वो आज भी सिनेमा जगत में एक्टिव हैं। उन्हें ‘अन्ना’ के नाम से भी जाना जाता है। फैंस उन्हें इस नाम से भी बुलाते हैं। फिल्मों और एक्टिंग के अलावा सुनील शेट्टी सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। वो 26 सालों से मानव तस्करी अभियान से जुड़े हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो मानव तस्करी अभियान से लड़कियों को बचाने का काम करते थे। एक्टर ने इस अभियान से करीब 400 लड़कियों को बचाया था। इसका सारा क्रेडिट उन्होंने अपनी सास को दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान की वजह से कैसे अंडरवर्ल्ड के लोग उनके पीछे पड़ गए थे।
दरअसल, सुनील शेट्टी ने हाल ही में ‘जूम’ से बात की और इस दौरान उनसे मानव तस्करी से जुड़ा सवाल किया गया था। उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी अब एक एक्टर है इसलिए हर किसी को ये नाम याद है। उन्होंने कहा कि वो इस पूरी घटना के पीछे की हीरो अपनी सास विटला कादरी को मानते हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि पहले वो सब मिलकर ट्रैफिकिंग इन इंडिया के नाम से एक NGO चलाते थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसे बदल दिया क्योंकि उन्हें इस नाम से परेशानी हो रही थी। दूसरे लोग इसका नाम इस्तेमाल करने लगे थे। फिर एक्टर ने इसका नाम बदलकर विटला फाउंडेशन कर दिया। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी सास ने कई सारे NGO के साथ मिलकर दुनियाभर से 400 से ज्यादा छोटी लड़कियों को बाहर निकालने का साहसिक कदम उठाया है।
इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी से अभियान चलाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे में कभी बात नहीं की है और ना ही इसके बारे में वो बात करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे नुकसान हो सकता है। भविष्य में मुश्किलें आ सकती हैं। सुनील शेट्टी बताते हैं कि ऐसी चीजों को कॉन्फिडेंशियल रखा जाता है। इसकी जानकारी केवल तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन पुलिस कमिश्नरों के अलावा किसी को भी नहीं होती है। एक्टर खुद को एक मैसेंजर बताते हैं और सारा क्रेडिट सास को देते हैं।
अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए थे सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि वो अपनी सास के साथ काम करते रहे हैं। वो बच्चों को बचाती रही हैं और वो सभी उन बच्चों को रहने की जगह भी देते रहे हैं। वो आज भी वो काम अपने भाई-बहनों के साथ करते रहते हैं। एक्टर बताते हैं कि वो इसके बारे में तभी बात करते हैं जब उनको लगता है कि कोई मूवी प्रमोट करने के लिए नहीं है। उन्हें इस काम से संतुष्टि मिलती है। वो मानते हैं कि उनकी सास ने ही सिखाया है कि देने की कला ही जीवन जीने की कला है। वो उन्हें दुनिया से बढ़कर मानते हैं। सुनील शेट्टी उन्हें अपनी मां का दर्जा और सम्मान देते हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान एक्टर ने बताया कि एक बार तो उनके पीछे अंडरवर्ल्ड भी पड़ गया था। दोस्तों और पुलिस की मदद से वो इससे छुटकारा पा सके। इसमें उनकी मदद जेट एयरवेज ने भी की थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career