📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
बॉलीवुड

भक्ति से सराबोर है 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'

📅 13 October 2023, 05:15 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भक्ति से सराबोर है 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'
भक्ति से सराबोर है 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'

शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली हैं, जगह जगह माता जी मूर्ति पूजा हेतु छोटे बड़े पंडाल और आदि शक्ति दुर्गा की मूर्ति बन रही हैं। इन्हीं तैयारियों और उत्साह के बीच भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह ने देवी गीत के साथ माता की भक्ति शुरू कर दी है। उनका देवी गीत 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी' काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने पूजा करते हुए गीत गाते नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह इंटरटेनमेंट पर रिलीज हुआ है। 

अक्षरा सिंह ने अपनी देवी गीत "गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” को लेकर कहा कि मैं माता रानी की अनन्य भक्त हूं। इसलिए हर साल माता रानी के लिए गीत ले कर आती हूं। दुर्गा पूजा हमारे धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार है। यह आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है जो माता दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है। माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। मैंने अपने इस गाने में उस महत्व के साथ गीत 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी' गाया।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अक्षरा सिंह ने देवी गीत से लोगों का दिल जीता है, वह पहले भी माता के भक्ति गीतों को गाकर चर्चा में आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह के देवी गीत “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” के गीतकार छोटू यादव हैं। म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं और टास्क मैनेजर राहुल रजत हैं। डी ओ पी पंकज सोनी हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें