Bollywood : अमिताभ संग सम्बंधों पर जब रेखा पर भड़क उठी थी जया,कहा था ,”जो चार लोगों के बीच आपका नाम नहीं ले सकता तो उससे क्या रिश्ता रखना “
गुजरे जमाने की लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ एवरग्रीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में तकरीबन 180 से अधिक एक से बढ़कर एक बेहतरीन और शानदार फिल्मों में काम किया है| रेखा की बात करें तो साल 1976 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म दो अंजाने के जरिए उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे|
फिल्म जगत ने अमिताभ बच्चन के साथ अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रेखा के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, और इसके साथ साथ उन दिनों निजी जिंदगी में भी यह दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे, जिस वजह से इनके बीच लव अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में छाई हुई थी| लेकिन, जब बात शादी की आई तो अमिताभ बच्चन ने रेखा को नहीं बल्कि अभिनेत्री जया बच्चन को अपनी पत्नी के रूप में चुनने का निर्णय लिया|
कुछ खबरों की माने तो ऐसा बताया जाता है कि, फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ था, जिसने हमेशा के लिए अमिताभ बच्चन की जिंदगी बदल दी, और उसी दौरान जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के करीब आ गए, और वहीं दूसरी तरफ उन दिनों रेखा अकेलेपन की तरफ चली गई|
उन दिनों एक तरफ जहां अस्पताल में जया बच्चन अमिताभ बच्चन की देखभाल कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस रेखा अपनी फिल्म उमराव जान के प्रीमियर के आयोजन में लगी हुई थी, जिस वजह से अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन में खुद के लिए सच्चा प्यार देखा और फिर वह रेखा को हमेशा के लिए भूल गए|
बात करें अगर जया बच्चन की, तो उनका स्वभाव हमेशा से ही काफी शांत रहा है और हमेशा से ही हो संकोची और कम बोलने वाली रही है| लेकिन उन्होंने एक बातचीत के दौरान कहा था कि यह बात वह बराबर सुनती आ रही है कि हर दूसरी औरत शादीशुदा मर्द के साथ मोहब्बत में डूबी हुई है और वह कभी इसे समझने का दिखावा नहीं करेंगी| जया ने आगे कहा कि कोई औरत भला किसी ऐसे मर्द को कैसे कुबूल कर सकती है, जो रात होने पर हर दिन अपने घर चला जाता है|
आगे हुई बातचीत में रेखा ने यह भी कहा कि कोई खुद को भला इतना नीचे कैसे गिरा सकता है कि आप 4 लोगों के सामने उसका नाम भी नहीं बता सकते और ना ही 4 लोगों द्वारा इस बात को कुबूल आ जा सकता है| ऐसे में इस तरह के रिश्ते में आपके होने का भी कोई मतलब नहीं है|
जानकारी के लिए बता दें, एक वक्त असल जिंदगी में रेखा और जया बच्चन दोनों एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अमिताभ बच्चन और रेखा की दोस्ती और उनके बीच बढ़ती नजदीकियों ने जया बच्चन और रेखा की दोस्ती को भी कमजोर बना दिया|
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career