📅 Wednesday, 30 September 2026 | 02:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बिजनोल

पालीवाल ब्राह्मण समाज बिजनोल की वार्षिक बैठक संपन्न-नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

📅 12 August 2019, 02:48 PM • ✍️ Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल ब्राह्मण समाज बिजनोल की वार्षिक बैठक संपन्न-नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
पालीवाल ब्राह्मण समाज बिजनोल की वार्षिक बैठक संपन्न-नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

● वर्ष 2019-2020 का वार्षिक बजट पारित-निर्माण कार्य पर जताया संतोष

बिजनोल। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बिजनोल जिला राजसमंद, राजस्थान की प्रतिवर्षानुर इस वर्ष भी 1 अगस्त 2019 को श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर बिजनोल में संपन्न हुई। वार्षिक बैठक में सर्वसहमति से वर्ष 2019-2020 का वार्षि बजट पेश किया गया। जिसे सभी समाजजनों ने हर्ष के साथ अपनी सहमती देकर पारित किया। बिजनोल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, उदयपुर सहित दुबई में निवास कर रहे बिजनोल समाज जनों द्वारा नव निर्माण कार्य की प्रगति होने पर संतोष व्यक्त किया।

निर्माण समिति में समाजजनों की ओर से आर्थिक मदद करने वाले ओर उसकी देखरेख करने वाले सभी सदस्यों का समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया। वर्ष 2019 से 2020 तक सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी के विशेष आग्रह पर श्री हीरालाल पिता छगनलाल जी जोशी अध्यक्ष, डालचंद पिता हीरालाल जी जोशी उपाध्यक्ष, दुर्गाशंकर पिता वेणीराम जी जोशी (पूर्व सरपंच) मंत्री, बिहारीलाल जी जोशी, गोर्वधन जी जोशी उत्सव मंत्री, बाबूलाल पिता हीरालाल जी जोशी, जमना प्रसाद जी जोशी एवं शंकरलाल जी जोशी, राजकुमार जी जोशी, लेहरीलाल जी जोशी, चतुर्भूज जी जोशी, मगन जी जोशी, राजकुमार जी जोशी को सदस्य बनाया गया। जय माला ग्रुप के श्री भेरूलाल जी वैष्णव ने नोहरे में अपना विशेष योगदान, सरपंच श्रीमती वर्षा सुरेश जोशी ने पंचायत स्तर से समाज को विशेष सहयोग एवं योगदान एवं समस्त दानदाताओं की ओर से विशेष सहयोग प्रदान करने पर पालीवाल समाज की ओर से आभार प्रकट करते हुए सभी के लिए प्रभु श्री चारभुजानाथ जी से प्रार्थना की गई कि प्रभु इनको इतना धन लाभ अर्जित करना कि आज जितना दिया उससे कई गुणा उनके परिजनों को धन लक्ष्मी प्राप्त हो। आप सब पदाधिकारियों को पालीवाल समाज बिजनोल, मामादेव जिर्णोद्ववार समिति बिजनोल, पालीवाल नवयुवक मंडल बिजनोल, पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-Nanalal Joshi-Amit Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें